शेरकोट में हुए एक दर्दनाक हादसे में खो नदी में नहाने गए एक युवक सहित दो बालक डूब गए।

शेरकोट में हुए एक दर्दनाक हादसे में खो नदी में नहाने गए एक युवक सहित दो बालक डूब गए।
शेरकोट में हुए एक दर्दनाक हादसे में खो नदी में नहाने गए एक युवक सहित दो बालक डूब गए।

उत्तराखंड वाणी शेरकोट,संवाददाता सुमित 

    शेरकोट में हुए एक दर्दनाक हादसे में खो नदी में नहाने गए एक युवक सहित दो बालक डूब गए।घटना की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया।और परिजन घटना स्थल की ओर दौड़ पड़े।उधर सूचना पर पुलिस भी मौके पर जा पहुँची।मोहल्ले के कुछ युवकों द्वारा खो नदी में डूबे बच्चो व युवक की तलाश जारी थी।लेकिन उनका कोई पता नही चल सका।पुलिस द्वारा उच्चाधिकारियों को घटना की सूचना देते हुए प्रशासन से नाव मंगाने की बात कही।घटना की सूचना जंगल मे आग की तरह फैल गई।जिसने भी सुना वह घटनास्थल की ओर दौड़ पड़ा।

      जानकारी के अनुसार मोहल्ला निकम्माशाह निवासी छोटू पुत्र चीनी,चीनू पुत्र काले,रौनक पुत्र पवन,शांतनु पुत्र अमरपाल,अनमोल पुत्र धर्मेंद्र व रौनक पुत्र छोटे बुधवार को खो नदी के किनारे लकड़ी बीनने गए थे।बताया जाता है कि इस दौरान छोटू पुत्र चीनी 19 वर्ष,चीनू पुत्र काले11 वर्ष व रौंनक पुत्र पवन 13 वर्ष खो नदी में नहाने चले गए।जबकि उसके अन्य साथी नदी किनारे लकड़ी बीनने लगे।इस दौरान खो नदी में नहा रहे बच्चो को डूबते देख उनके साथियों ने शोर मचाया।शांतनु व अनमोल ने बताया कि घटना स्थल पर मौजूद लोगों से उन्होंने मदद की गुहार की।लेकिन वे मदद करने के बजाय वंहा से चले गए।तब घर जाकर परिजनों को सूचना दी।सूचना मिलते ही परिजन व उनके पड़ोसी खो नदी के किनारे दौड़ पड़े।तथा कुछ युवक नदी में उतरकर बच्चो को तलाश करने लगे।लेकिन काफी मशक्कत के बाद भी उनका कोई पता नही चल सका।डूबे हुए बच्चो के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल था।प्रशासन की ओर से खो नदी में नाव व गोताखोर की मदद से डूबे बच्चो की तलाश जारी थी।जलस्तर के बढ़ने से परेशानी आ रही है। उपजिलाधिकारी धामपुर स्मृति मिश्रा,एसपी पूर्वी ए के श्री वास्तव,सीओ अभय कुमार पांडे,नायब तहसीलदार सहित अन्य अधिकारी भी मौके पर मौजूद थे।एक साथ तीन बच्चों के डूबने की घटना से मोहल्ले में शोक की लहर व्याप्त है।

---------------------------------------------

बताया जाता है कि छोटू 6 भाई बहनों में चौथे नम्बर का था।रौनक 4 बहन भाइयों में सबसे छोटा व चीनू 2 भाई बहनों में सबसे बड़ा था।सभी गिहार समाज से तालुक रखते थे तथा परिजन मेहनत मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करते है।