सर्पदंश से वृद्ध की मौत, परिजनों में मचा कोहराम*

सर्पदंश से वृद्ध की मौत, परिजनों में मचा कोहराम*
सर्पदंश से वृद्ध की मौत, परिजनों में मचा कोहराम*

उत्तराखंड वाणी सुमित वर्मा 

सर्पदंश से वृद्ध की मौत, परिजनों में मचा कोहराम*

शेरकोट में एक दर्दनाक घटना में पशुओं के लिए खेत में चारा काट रहे एक वृद्ध की सांप के काटने से मौत हो गई। इस घटना से वृद्ध के परिजनों में कोहराम मच गया।

मोहल्ला समना सराय निवासी अमर सिंह उर्फ मुन्ने सिंह (60 वर्ष) अपनी पत्नी सोमा देवी के साथ शुक्रवार को खेत में पशुओं के लिए चारा लेने गए थे। जब वे घास काट रहे थे, तभी एक जहरीले सांप ने उनके पैर में काट लिया। शोर मचाने पर उनकी पत्नी दौड़कर उनके पास आईं और उन्हें तुरंत बैलगाड़ी से घर ले आईं।

परिजन उन्हें झाड़-फूंक करने वाले के पास ले गए, लेकिन उपचार के बावजूद वृद्ध की जान नहीं बचाई जा सकी। घटना के बाद से परिवार में शोक की लहर है और परिजन गमगीन हैं।