शिवालिक एकेडमी मे वार्षिक खेलकूद महोत्सव 2025–26 के द्वितीय दिवस का आयोजन अत्यंत उत्साह, अनुशासन एवं खेल भावना के साथ भव्य रूप से संपन्न हुआ।

शिवालिक एकेडमी मे वार्षिक खेलकूद महोत्सव 2025–26 के द्वितीय दिवस का आयोजन अत्यंत उत्साह, अनुशासन एवं खेल भावना के साथ भव्य रूप से संपन्न हुआ।
शिवालिक एकेडमी मे वार्षिक खेलकूद महोत्सव 2025–26 के द्वितीय दिवस का आयोजन अत्यंत उत्साह, अनुशासन एवं खेल भावना के साथ भव्य रूप से संपन्न हुआ।

उत्तराखंड वाणी न्यूज राहुल वर्मा 

 इस अवसर पर कक्षा 6 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कर्नल सुशील कुमार जोशी (सेवानिवृत्त) तथा विशिष्ट अतिथि कर्नल रवि बिष्ट (सेवानिवृत्त) रहे। खेल महोत्सव का शुभारंभ अतिथियों के स्वागत, मशाल प्रज्वलन एवं शपथ ग्रहण समारोह के साथ हुआ।

मुख्य अतिथि कर्नल सुशील कुमार जोशी ने अपने प्रेरणादायक संबोधन में विद्यार्थियों को अनुशासन, समर्पण एवं खेल भावना को जीवन में आत्मसात करने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि खेल न केवल शारीरिक सुदृढ़ता प्रदान करते हैं, बल्कि नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास एवं मानसिक मजबूती के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

खेल प्रतियोगिताओं के अंतर्गत 100 मीटर, 200 मीटर एवं 400 मीटर दौड़, 4×100 मीटर एवं 4×200 मीटर रिले रेस, रस्सा खींच, कराटे एवं ग्रैपलिंग डिस्प्ले तथा ज़ुम्बा ने दर्शकों का विशेष आकर्षण प्राप्त किया। विद्यार्थियों ने सभी प्रतियोगिताओं में उत्साह, अनुशासन एवं उत्कृष्ट खेल भावना का सराहनीय परिचय दिया।

योग प्रदर्शन के दौरान विद्यार्थियों ने सुंदर नीले कमल के फूल की आकर्षक आकृति के माध्यम से विभिन्न योग मुद्राओं का मनमोहक प्रदर्शन किया। इस प्रस्तुति द्वारा विद्यार्थियों ने योग से होने वाले शारीरिक, मानसिक एवं आत्मिक लाभों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करते हुए सभी को योग को दैनिक जीवन में अपनाने का प्रेरणादायक संदेश दिया।

खेलकूद महोत्सव के दौरान आयोजित मार्च पास्ट सभी के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। विशेष रूप से एन.सी.सी. कैडेट्स की अनुशासित एवं सशक्त परेड ने दर्शकों को अत्यंत प्रभावित किया। साथ ही चारों सदनों के कप्तानों एवं टीम सदस्यों ने अनुशासन, नेतृत्व क्षमता एवं सामूहिक एकता का उत्कृष्ट परिचय देते हुए मार्च पास्ट को गरिमामयी स्वरूप प्रदान किया।

शैक्षणिक उपलब्धियों के अंतर्गत कक्षा 12वीं विज्ञान वर्ग की विद्यालय टॉपर अद्वितीया राजेंद्र सिंह को उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु के.जी.एस. मेमोरियल एक्सीलेंस अवॉर्ड (स्कॉलरशिप) प्रदान की गई, वहीं कक्षा 12 के कृष्णा नैनवाल को शिवालिक सोसायटी द्वारा सम्मानित किया गया।

विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती रजनी त्यागी ने विद्यार्थियों के उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि, विद्यालय के चेयरमैन श्री सोमदत्त त्यागी जी एवं प्रधानाचार्या द्वारा सभी विजेता प्रतिभागियों को सर्टिफिकेट एवं मेडल्स प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

समापन अवसर पर विभिन्न सदनों के मध्य आयोजित प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर विंध्या सदन को प्रथम, अरावली सदन को द्वितीय तथा शिवालिक सदन को तृतीय स्थान प्रदान किया गया। प्रधानाचार्या ने विद्यालय के खेल शिक्षक श्री अनिल तरियाल, श्री बिट्टू विशान क्षेत्री, श्री शिवा चौहान एवं समस्त शिक्षकों को बधाई दी, जिनके कुशल मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

पूरे कार्यक्रम का सफल एवं प्रभावशाली संचालन विद्यालय की शिक्षिकाएँ निधि पुरोहित एवं अंकिता सिंह द्वारा किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में एक्टिविटी को-ऑर्डिनेटर शम्मी चौहान, को-ऑर्डिनेटर स्वाति शर्मा एवं मेघा पुन का भी सराहनीय योगदान रहा। कार्यक्रम में विद्यालय के चेयरमैन , निदेशक, प्रधानाचार्या, को-ऑर्डिनेटर एवं समस्त शिक्षकगण उपस्थित रहे।