स्टीयरिंग रॉड टूटने से गन्ने की खोई से भरा ट्रक हाईवे पर पलटा, यातायात रहा बाधित

स्टीयरिंग रॉड टूटने से गन्ने की खोई से भरा ट्रक हाईवे पर पलटा, यातायात रहा बाधित

स्टीयरिंग रॉड टूटने से गन्ने की खोई से भरा ट्रक हाईवे पर पलटा, यातायात रहा बाधित

शेरकोट, संवाददाता। सुमित वर्मा 

शुक्रवार दोपहर लगभग दो बजे एनएच-74 पर शेरकोट बस स्टैंड के सामने गन्ने की खोई से भरा एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के बाद हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई और यातायात व्यवस्था कुछ समय के लिए बाधित हो गई। गनीमत रही कि इस दुर्घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ट्रक चालक अरबाब पुत्र मोहम्मद हुसैन, निवासी जनपद मुरादाबाद, बुंदकी से गन्ने की खोई लेकर काशीपुर स्थित पेपर मिल जा रहा था। जैसे ही ट्रक शेरकोट बस स्टैंड के सामने पहुंचा, अचानक स्टीयरिंग की रॉड टूट गई, जिससे चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और ट्रक सड़क पर पलट गया।

ट्रक पलटते ही उसमें भरी गन्ने की खोई हाईवे पर चारों ओर फैल गई, जिससे वाहनों की आवाजाही पूरी तरह प्रभावित हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जेसीबी की मदद से सड़क पर फैली खोई को हटवाया गया। कड़ी मशक्कत के बाद यातायात व्यवस्था को पुनः सुचारू कराया गया।