ग्राम तैय्यब सराय में मंगलवार को अवसाद से जूझ रहे एक किशोर ने घर में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना से गांव में शोक की लहर दौड़ गई।*
शेरकोट,संवाददाता
उत्तराखंड वाणी न्यूज
सुमित वर्मा
*ग्राम तैय्यब सराय में मंगलवार को अवसाद से जूझ रहे एक किशोर ने घर में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना से गांव में शोक की लहर दौड़ गई।*
प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक 17 वर्षीय उबेद पुत्र नफीस था। बताया गया है कि उबेद के पिता नफीस बीते करीब 14 वर्षों से सऊदी अरब में रहकर काम कर रहे हैं और कभी-कभार ही छुट्टी लेकर घर आते थे। करीब डेढ़ वर्ष पूर्व उबेद की मां अपने पति और पुत्र को छोड़कर एक पुत्री को साथ लेकर किसी अन्य व्यक्ति के साथ चली गई थी। इस घटना के बाद से उबेद अवसाद में रहने लगा था।ग्रामीणों के अनुसार लगभग एक वर्ष पहले छुट्टी पर घर आए नफीस ने दूसरी शादी कर ली थी। दूसरी पत्नी शेरकोट में किराए पर रहती है, जबकि नफीस वर्तमान में सऊदी अरब में ही है। उबेद के दादा-दादी गांव मुबारकपुर में रहते हैं। उबेद घर पर अकेला ही रहता था और भोजन के लिए अक्सर मोहल्ला खुराडा स्थित अपने मामा के घर चला जाया करता था।आज किसी युवती ने फ़ोन कर सऊदी में रह रहे उबेद के पिता को घटना की जानकारी दी।जानकारी मिलते ही नफीस ने अपने पिता खुर्शीद को फोन के गांव भेजा।लेकिन घर के दरबाजे बन्द होने के कारण ग्रामीणों ने दरवाजा तोड़ा तो अंदर का दृश्य देखकर दंग रह गए।उबेद फांसी पर लटका हुआ था।सूचना पर पुलिस मौके पर पहुँची और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा।

