भाजपा तपोवन मंडल अध्यक्ष ने आज शिक्षा निदेशालय में हुई दुर्भाग्यपूर्ण घटनाक्रम पर मैं अपनी बात रखी

भाजपा तपोवन मंडल अध्यक्ष ने आज शिक्षा निदेशालय में हुई दुर्भाग्यपूर्ण घटनाक्रम पर मैं अपनी बात रखी

उत्तराखंड वाणी न्यूज राहुल वर्मा 

नमस्कार साथियों मेरा नाम संजीव मल्होत्रा है।

मैं भाजपा तपोवन मंडल का अध्यक्ष हूं, साथियों आज शिक्षा निदेशालय में हुई दुर्भाग्यपूर्ण घटनाक्रम पर मैं अपनी बात रखना चाहता हूं। आपको बताना चाहता हूं कि यह कार्यालय मेरे मंडल के क्षेत्र में आता है। शिक्षा निदेशालय में क्षेत्र के विद्यालय का नामकरण, इस विद्यालय के जमीन देने वाले व्यक्ति( पदम सिंह रावत) के नाम पर रखने का प्रस्ताव काफी समय से लंबित है। माननीय विधायक श्री उमेश शर्मा काऊ जी आज इसी लंबित प्रकरण के समाधान के लिए

भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ शिक्षा निदेशालय कार्यालय में गए थे। लेकिन वार्ता के दौरान शिक्षा विभाग के कुछ अधिकारियों ने निदेशक अजय कुमार नौडियाल जी की मौजूदगी में ही माननीय मुख्यमंत्री जी के लिए अपशब्द बोले साथ में माननीय विधायक जी और उस परिवार के लोगों कै साथ दुर्व्यवहार शुरू कर दिया। इस दौरान एक व्यक्ति द्वारा विधायक जी की तरफ फोन भी उठाकर फेंक गया, विभाग के अधिकारियों कर्मचारियों के आक्रामक व्यवहार के कारण यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना हुई है। साथियों हम यह बताना चाहते हैं कि कई अधिकारी और कर्मचारी जनहित से जुड़े बेहद सामान्य मामलों में भी बेवजह के अड़ंगा लगाते हैं , जिससे सरकार की छवि खराब होती है।

अतः हम पुलिस प्रशासन से ऐसे अधिकारियों और माननीय विधायक जी के साथ दुर्व्यवहार करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई को मांग करते हैं, ऐसा न होने पर भाजपा कार्यकर्ता सोमवार को शिक्षा निदेशालय में तालाबंदी करेंगे।