परिजनों को सोता छोड़ किशोरी घर से गायब

शेरकोट,संवाददाता
परिजनों को सोता छोड़ एक किशोरी अलसुबह घर से गायब हो गई।किशोरी के गायब होने की जानकारी होते ही परिजनों में हड़कम्प मच गया।हर सम्भव जगहों पर किशोरी की तलाश किये जाने के बाद भी किशोरी का पता नही चलने पर पुलिस को तहरीर दी गई है। नगर के एक मोहल्ला निवासी एक किशोरी शुक्रवार की अलसुबह उस समय गायब हो गई जब सारे परिजन सोए हुए थे।सुबह जब परिजनों को किशोरी के गायब होने की जानकारी हुई तो उनमें हड़कम्प मच गया।पूरा परिवार किशोरी को ढूढने के लिए नगर में चारो ओर निकल गए।लेकिन किशोरी का कोई पता नही चला।परिजनों द्वारा अज्ञात के विरुद्ध उसकी पुत्री को बहला फुसलाकर ले जाने की तहरीर दी है।थानाध्यक्ष धीरज कुमार ने मुकदमा दर्ज किए जाने की पुष्टि की है।