शान से निकली तिरंगा यात्रा भारत माता की जय के नारों के साथ निकले भारतीय किसान यूनियन आर्मी के लोग…

शान से निकली तिरंगा यात्रा भारत माता की जय के नारों के साथ निकले भारतीय किसान यूनियन आर्मी के लोग
देहरादून बॉबी
देहरादून शहर में अलग-अलग संगठनों के लोगों ने तिरंगा यात्रा निकाली और आजादी के महापर्व के आयोजनों में शामिल हुए।वही भारतीय किसान यूनियन आर्मी द्वारा भी स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर तिरंगा यात्रा निकाली गई। भारतीय किसान यूनियन आर्मी की तिरंगा यात्रा रैली दिनांक 15-8-2023 को राष्ट्रीय कार्यालय ट्रांसपोर्ट नगर से सब्जी मंडी होते हुए लालपुल, पटेल नगर सहारनपुर चौक रेलवे स्टेशन प्रिंस चौक तहसील चौक घंटाघर किशन नगर चौक बल्लूपुर चौक बल्लीवाला चौक जीएमएस रोड होते हुए राष्ट्रीय कार्यालय पहुंची तिरंगा यात्रा रैली यह तिरंगा यात्रा रैली बड़ी ही शांतिपूर्वक लगभग 15 किलोमीटर रैली निकाली गई।सभी राष्ट्रीय अध्यक्ष और सभी किसान भाई पूरे जोश के साथ रैली में शामिल हुए। और किसान यूनियन आर्मी की ओर से जय जवान जय किसान के नारे लगाए गए।