देहरादून में कांग्रेस ने किया ईडी दफ्तर पर प्रदर्शन…

देहरादून में कांग्रेस ने किया ईडी दफ्तर पर प्रदर्शन…

उत्तराखंड वाणी/ संवाददाता बॉबी राणा

उत्तराखंड वाणी/संपादक/राहुल वर्मा/9927277272

देहरादून में कांग्रेस ने किया ईडी दफ्तर पर प्रदर्शन

बीजेपी सरकार सीबीआई और ईडी का इस्तेमाल कर विपक्ष के नेताओं का उत्पीड़न किया जा रहा है।– कांग्रेस

देक्यूक्यूटीहरादून में देश भर के साथ उत्तराखंड में भी कांग्रेस के सैकड़ो कार्यकर्ता सीबीआई और ईडी के विरोध में सड़कों क्यूक्कक्क1क्यूक्यूआरआरपर नजर आए। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा की अगुवाई में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता राजीव भवन में इकट्ठा हुए। जहां से सभी कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए क्रॉस रोड स्थित ईडी निदेशालय पहुंचे। यहां पुलिस से कांग्रेस कार्यकर्ताओं की जमकर झड़प हुई। प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने कांग्रेस के कई कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार भी किया। प्रदर्शन के दौरान हरक सिंह रावत, रणजीत सिंह रावत, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, महिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्योति रौतेला,कांग्रेस वरिष्ठ नेता प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना,कांग्रेस वरिष्ठ नेता सोनिया आनंद रावत,कांग्रेस वरिष्ठ नेता श्री लाल चंद शर्मा, पूर्व सांसद प्रदीप टम्टा समेत कई कांग्रेस के नेता मौजूद थे। पुलिस ने ईडी दफ्तर से पहले ही प्रदर्शनकारियो को बैरीकेडिंग लगाकर रोक दिया। इस बीच कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा ने कहा कि ईडी और सीबीआई का इस्तेमाल कर भाजपा सरकार विपक्ष के नेताओं का उत्पीड़न कर रही है। हम सब उसी का विरोध कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व में एक कानून पास करने के लिए कांग्रेस के 143 सांसदों की सदस्यता खत्म की गई। आज देश भर में उन शक्तियों का शासन है जो नाथूराम गोडसे को जिंदाबाद करते हैं। माहरा ने कहा कि आज हर परिवार का कोई न कोई युवा बेरोजगार है। लेकिन जो करोड़पति है वह और ज्यादा मालामाल हो रहे हैं।वही गणेश गोदियाल ने कहा कि ये पहली सरकार है जिसने ईडी को एक हथियार बना दिया है। गोदियाल ने चेतावनी देते हुए कहा कि ईडी के अफसरों को भी समझना होगा कि सरकार आती-जाती रहती है। देश मे जो हिटलरशाही है, विपक्ष के नेताओं को दबाने के लिए जो एजेंसी लगाई है उस सब को देश की जनता देख रही है।

Files